Advertisement

डॉ. किरण झा एवं डॉ मनीष प्रभा का विदाई समारोह सम्पन्न

-डॉ. किरण झा एवं डॉ मनीष प्रभा का विदाई समारोह सम्पन्न

मुजफ्फरपुर । शनिवार को महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय में दर्शन शास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ किरण झा एवं गणित की विभागाध्यक्ष डॉ मनीष प्रभा का विदाई समारोह शिक्षक संघ के तत्त्वावधान में आयोजित हुआ जिसमें शिक्षक संघ की अध्यक्ष एवं अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ विनीता झा ने कहा कि डॉ किरण झा के जीवन संघर्षों और अध्यापकीय कला से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। उन्होंने सबको स्नेह बाँटा है। परोपकार के लिए तत्पर रही हैं। डॉ मनीष प्रभा की हिम्मत, अपनापन और सहजता सबको सहसा मुग्ध करती है। महाविद्यालय शिक्षक संघ की सचिव और राजनीति शास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ कुमारी सरोज ने कहा कि डॉ किरण झा एक आदर्श शिक्षिका के साथ अपने मृदुल व्यवहार के लिए पहचानी जाती हैं। छात्राओं के बीच उनकी लोकप्रियता प्रसिद्ध है। वे सबको प्रेम और आशीर्वाद बाँटती हैं । डॉ मनीष प्रभा एक संघर्षशील शिक्षिका रही हैं। उनकी सरलता उनकी पहचान है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अलका जायसवाल ने कहा कि डॉ किरण झा और डॉ मनीष प्रभा के साथ बहुत समय मैंने काम किया। इन दोनों के अपनापन से मैं अभिभूत हूँ । शिक्षक संघ की कोषाध्यक्ष और महाविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक डॉ निशिकांति ने कहा कि डॉ किरण झा और डॉ मनीष प्रभा दोनों ने मुझे काफी प्रेम दिया और समय समय पर बहुत सहयोग किया। इन दोनों को मैं जीवन में कभी नहीं भूल सकती ।

दर्शन शास्त्र की सहायक प्राध्यापक डॉ सुरबाला और डॉ नेहा रानी ने डॉ किरण झा को अपना अभिभावक वह गुरु कहा। डॉ किरण झा ने डॉ सुरबाला और डॉ नेहा रानी को अपनी पुस्तकें भेंट की ।

गणित विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ माला ने कहा कि डॉ मनीष प्रभा हमारी अभिभावक रहीं हैं। उनके अवकाश प्राप्त करने से मैं बहुत भावुक हूँ । उनके मंगल की शुभकामना देती हूँ।

प्राध्यापक प्रकोष्ठ में डॉ किरण झा एवं डॉ मनीष प्रभा को शिक्षक संघ द्वारा शाँल और बुके देकर सम्मानित किया गया। मौके पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक और प्राध्यापिकाओं के साथ शिक्षकेतर कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।