-महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प
मुजफ्फरपुर।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट एवं नागरिक मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में शहीद भगवान लाल स्मारक सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष रणवीर अभिमन्यु ने की, जबकि संचालन नागरिक मोर्चा के महासचिव मोहन प्रसाद सिंहा ने किया।
सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने गांधी जी की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा था, तब महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा को अपना अमोघ अस्त्र बनाकर जन-जागरण किया और बिना हिंसा के आजादी की लड़ाई को जन-आंदोलन में बदल दिया। उनके त्याग, तप और संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर गांधी जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में डॉ. जगदीश शर्मा, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, सत्येंद्र कुमार सत्येन, डॉ. हरिकिशोर सिंह, परमेश्वरी देवी, महेंद्र श्रीवास्तव, गौरीशंकर राय, सच्चिदानंद तिवारी, राणा देवीदयाल, डॉ. दीपक सिद्धार्थ, मुन्नी चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। अंत में अजय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।











