Advertisement

आचार्य सुबोध झा की सेवा निवृत्ति पर सम्मान समारोह

-आचार्य सुबोध झा की सेवा निवृत्ति पर सम्मान समारोह

भागलपुर।सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर नरगाकोठी के प्राथमिक खंड पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर नरगा कोठी के विशाल सभागार में आचार्य सुबोध झा के सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के अध्यक्ष डॉ चंद्रभूषण सिंह, सचिव उपेंद्र रजक,डॉ मधुसूदन झा, प्रधानाचार्य अमरेश कुमार, प्रभारी प्रधानाचार्य ममता
जायसवाल, के साथ आचार्य सुबोध झा एवं उनकी धर्मपत्नी सुप्रिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया।
डॉ चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति एक अत्यंत व्यक्तिगत कार्यक्रम है। वैधानिक रूप से जब व्यक्ति किसी सेवा में आता है तो उसी दिन उसकी सेवा निवृत्ति भी निश्चित हो जाती है।


सचिव उपेंद्र रजक ने कहा कि विद्यालय की सेवा ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक इन्होंने किया एवं छात्रों में सकारात्मक भाव को भरने का काम किया है।
मधुसूदन झा ने कहा कि सुबोध झा का कार्यकाल विद्यालय के लिए कर्मनिष्ठ,अनुशासन प्रिय एवं संस्थानिष्ठ के रूप में रहा है।
अमरेश कुमार ने कहा कि आज अपने विद्यालय के आचार्य सुबोध झा की सेवा निवृत्ति पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया है यह ऐसे आचार्य थे जिनके पढ़ाए हुए छात्र-छात्रा विभिन्न सेवाओं में कार्यरत हैं एवं इन्होंने ईमानदारी कर्तव्य निष्ठा के साथ काम किया है।
ममता जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापन के क्रम में कहा कि यह सम्मान समारोह एक परंपरा का निर्वहन है।
मंच संचालन एवं अतिथि परिचय शशि भूषण मिश्र द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अभिनंदन सिंह, डॉ संजीव झा,मनोज तिवारी,अभिजीत आचार्य,अमर ज्योति,आभाष कुमार,कविता पाठक,रेणु कुमारी,साक्षी कुमारी,मोनालिसा,शुभम सोनाली,रूद्राणि, सविता जी, शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर के सभी आचार्य आचार्या कर्मचारी उपस्थित थे।