Advertisement

पीबीएल मेला में छात्रों व शिक्षकों ने दिखाया नवाचार, दो विद्यालयों का चयन

-पीबीएल मेला में छात्रों व शिक्षकों ने दिखाया नवाचार, दो विद्यालयों का चयन

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।
बन्दरा प्रखण्ड के संकुल संसाधन केंद्र अंतर्गत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मुन्नी बैंगरी में पीबीएल (प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग) मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में संकुल के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहित गणित एवं विज्ञान विषय के शिक्षकों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए और नवाचारपूर्ण शिक्षण विधियों का प्रदर्शन किया।
प्रदर्शित प्रोजेक्ट्स के मूल्यांकन के उपरांत विज्ञान विषय में मध्य विद्यालय सकरीमन तथा गणित विषय में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैंगरी के प्रोजेक्ट का चयन किया गया। चयनित दोनों विद्यालयों को अब प्रखंड स्तरीय पीबीएल मेला में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा।


कार्यक्रम का शुभारंभ संकुल समन्वयक ब्रजेश कुमार एवं संकुल प्रभारी मानबेंद्रनाथ सहित उपस्थित शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने पीबीएल पद्धति को छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताते हुए इसे और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
मेले में मुकेश कुमार शर्मा, वीरेंद्र कुमार, अभिषेक, गौड़ी कुमारी, अमरेश कुमार, अमृता कुमारी, राजीव कुमार, नवीन शर्मा, शिवांगी राज, श्वेता कुमारी, सुल्ताना आज़मी सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।