Advertisement

ब्रज मोहन दास महाविद्यालय में खेल परिषद की बैठक, 5 से 17 फरवरी तक होगी वार्षिक खेल प्रतियोगिता

-ब्रज मोहन दास महाविद्यालय में खेल परिषद की बैठक, 5 से 17 फरवरी तक होगी वार्षिक खेल प्रतियोगिता

राजापाकर–संजय श्रीवास्तव।
ब्रज मोहन दास महाविद्यालय राजापाकर में प्राचार्य डॉ. श्याम रंजन प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में खेल परिषद की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से महाविद्यालय की वार्षिक खेल प्रतियोगिता सत्र 2025-26 के आयोजन का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता का आयोजन 5 फरवरी 2026 से 17 फरवरी 2026 तक किया जाएगा।
प्रतियोगिता के अंतर्गत ऐथलेटिक मीट, इनडोर गेम्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट एवं फुटबॉल जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं अपना आवेदन पत्र महाविद्यालय कार्यालय में 30 जनवरी 2026 तक जमा कर सकते हैं।


प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को कप, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं चयनित एवं सफल खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।
बैठक के दौरान प्राचार्य डॉ. श्याम रंजन प्रसाद सिंह ने सभी शिक्षकों को प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने छात्रों को खेलों में भाग लेने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि आज के समय में छात्र खेल के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा दिखाकर उज्ज्वल भविष्य और करियर बना सकते हैं।
इस बैठक में प्रो. रवि रंजन कुमार, प्रो. सुशील कुमार, प्रो. जितेन्द्र कुमार, प्रो. शिव कुमार सिंह, प्रो. अनामिका कुमारी, प्रो. सोनी कुमारी, प्रो. सुभाष कुमार, प्रो. कमलेश कुमार सिंह, प्रो. जया चौधरी, प्रो. सौरव कुमार एवं प्रो. रवि चंद्रन सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।