Advertisement

राजापाकर की बेटी डॉ. शिल्पाश्री पुषण को पांडिचेरी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित

-राजापाकर की बेटी डॉ. शिल्पाश्री पुषण को पांडिचेरी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित

राजापाकर–संजय श्रीवास्तव।
राजापाकर बाजार निवासी पूर्व सरपंच सिंगारी देवी एवं उनके पति सत्येंद्र कुमार की पुत्री डॉ. शिल्पाश्री पुषण को पांडिचेरी विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन द्वारा सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल है।
ज्ञात हो कि डॉ. शिल्पाश्री पुषण ने पांडिचेरी विश्वविद्यालय से बायोटेक्नोलॉजी विषय में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2025 में इसी विश्वविद्यालय से बायोटेक्नोलॉजी में पीएचडी की उपाधि हासिल की। वह बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं और अपनी पढ़ाई के दौरान लगभग हर विषय में डिस्टिंक्शन अंकों के साथ सफलता प्राप्त की है।
डॉ. शिल्पाश्री का सपना वैज्ञानिक बनने का था, जो अब साकार हो चुका है। पीएचडी उपाधि प्राप्त करने के बाद वह वर्तमान में दिल्ली स्थित एक प्रतिष्ठित बायोटेक कंपनी में साइंटिस्ट-2 के पद पर कार्यरत हैं।


उनकी इस सफलता पर क्षेत्र के शिक्षाविदों एवं गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में शिक्षाविद रामसरिख प्रसाद सिंह, ओंकार नाथ गुप्ता, अनिल कुमार, ओमनाथ गुप्ता, रामावतार शाह, महेंद्र गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, पिन्का वर्मा, सत्येंद्र कुमार, आदित्य राज, राजेश कुमार, विनोद कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार गुप्ता, मणि कुमार सहित अनेक लोग शामिल हैं।