-मधेश प्रदेश में 6 मंत्रियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।
मधेश प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए बुधवार को छह मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मुख्यमंत्री कृष्ण कुमार यादव की सिफारिश पर गवर्नर डॉ. सुरेन्द्र लाभ ने सभी नवनियुक्त मंत्रियों को शपथ दिलाई।
नेपाली कांग्रेस के कोटे से शंकर चौधरी को वन एवं पर्यावरण मंत्री तथा श्याम प्रसाद पटेल को भूमि, व्यवस्था एवं सहकारिता मंत्री नियुक्त किया गया।

वहीं जनता समाजवादी पार्टी के कोटे से राज कुमार गुप्ता को भौतिक पूर्वाधार विकास मंत्री और मनीष कुमार सुमन को श्रम एवं यातायात मंत्री बनाया गया है।
इसी क्रम में जनमत पार्टी के कोटे से बसंत महतो को खेलकूद एवं समाज कल्याण मंत्री तथा माओवादी केन्द्र के कोटे से फकीरा महतो को गृह, संचार एवं कानून मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद प्रदेश सरकार से विकास कार्यों में तेजी आने और प्रशासनिक व्यवस्था के सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।
















