Advertisement

स्मार्ट सिटी के 31 डिजिटल साइन बोर्डों पर विज्ञापन संचालन के लिए टेंडर जारी

-स्मार्ट सिटी के 31 डिजिटल साइन बोर्डों पर विज्ञापन संचालन के लिए टेंडर जारी

-ऑनलाइन प्रक्रिया से होगा डिजिटल मीडिया एजेंसी का चयन।

-एमडी विक्रम विरकर ने कहा कि पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं पर जोर

मुजफ्फरपुर।संवाददाता।

मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर स्थापित 31 डिजिटल साइन बोर्डों पर विज्ञापन संचालन के लिए डिजिटल मीडिया एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए संस्था ने निविदा एनआईटी जारी की है। यह पूरी प्रक्रिया ई-प्राक2 पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन होगी।

निविदा के तहत चयनित एजेंसी को डिजिटल साइन बोर्डों पर विज्ञापनों का प्रसारण, कंटेंट प्रबंधन की जिम्मेदारी दी जाएगी। टेंडर के लिए ₹25,000 का ईएमडी और ₹1,250 का शुल्क निर्धारित है, जबकि बेस प्राइस ₹5,00,000 प्रति माह तय किया गया है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
टेंडर दस्तावेज डाउनलोड : 2 दिसंबर 2025

इंक्वायरी भेजने की अंतिम तिथि : 4 दिसंबर 2025, शाम 3:30 बजे

प्री-बिड मीटिंग : 5 दिसंबर 2025, दोपहर 2:30 बजे

बोली जमा करने की अंतिम तिथि : 17 दिसंबर 2025, शाम 3:00 बजे

तकनीकी बोली का खुलना : 18 दिसंबर 2025, दोपहर 12:00 बजे

फाइनेंशियल बोली : तकनीकी मूल्यांकन के बाद

स्मार्ट सिटी ने स्पष्ट किया है कि विज्ञापन संचालन से जुड़ी एजेंसियों को वैध डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट के साथ ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य रूप से करना होगा। अधूरी या गलत जानकारी मिलने पर बोली अस्वीकार कर दी जाएगी।

एमडी विक्रम विरकर ने कहा कि
“शहर की सूचना प्रणाली को डिजिटल रूप में सशक्त बनाने के साथ-साथ विज्ञापन संचालन को सुव्यवस्थित करने के लिए यह टेंडर जारी किया गया है। डिजिटल साइन बोर्ड जनसूचनाओं और विज्ञापनों का प्रभावी माध्यम हैं। पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण एजेंसी का चयन हमारी प्राथमिकता है।”

उन्होंने कहा कि सभी चरण ऑनलाइन होंगे, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। उन्होंने इच्छुक एजेंसियों से निर्धारित समय सीमा में अपनी बोली अपलोड करने की अपील की।

मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने कहा है कि चयनित एजेंसी शहर के डिजिटल विज्ञापन संचालन को बेहतर और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाएगी।