Advertisement

ग्रामीणों की शिकायत पर एक्शन: बंदरा सीओ ने सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण पर लगाई रोक

-ग्रामीणों की शिकायत पर एक्शन: बंदरा सीओ ने सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण पर लगाई रोक

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।

रामपुरदयाल पंचायत में सरकारी भूमि पर चल रहे कथित अवैध निर्माण मामले में ग्रामीणों की शिकायत पर अंचल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की है। ग्रामीणों द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद बन्दरा अंचल अधिकारी अंकुर राय ने जांच कर विवादित निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है।

सीओ अंकुर रॉय ने बताया— शुक्रवार को ही जांच करवाकर संबंधित व्यक्ति को अंचल कार्यालय बुलाया गया और अवैध निर्माण पर रोक लगा दी गई।

क्या है मामला?

ग्रामीणों ने आवेदन देकर आरोप लगाया था कि रामपुरदयाल के एक निवासी, जो टोला सेवक के रूप में कार्यरत हैं, के पास तीन स्थानों पर निजी जमीन उपलब्ध होने के बावजूद उन्होंने अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र से संबद्ध सरकारी भूमि और खाता की जमीन पर पक्का मकान निर्माण शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह सरकारी नियमों का उल्लंघन है और किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन पर चंदन कुमार, अजीत कुमार, शिव कुमार, आलोक कुमार ठाकुर, राज नारायण ठाकुर, जगत नारायण ठाकुर सहित कई लोगों के हस्ताक्षर हैं। ग्रामीणों ने मांग की थी कि तत्काल जांच कर अवैध निर्माण रोकने और कब्जा हटाने के साथ दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

अब प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, जबकि आगे की कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोग अंचल कार्यालय की ओर आशान्वित हैं।