Advertisement

मुजफ्फरपुर: रामदयालु पुल पर भीषण जाम, मेडिकल कॉलेज पुल के नीचे घंटों ठप रहा आवागमन

-मुजफ्फरपुर: रामदयालु पुल पर भीषण जाम, मेडिकल कॉलेज पुल के नीचे घंटों ठप रहा आवागमन

मुजफ्फरपुर।
शहर में बुधवार दोपहर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। रामदयालु पुल के पास अचानक लगा जाम देखते-देखते भीषण रूप ले लिया। मेडिकल कॉलेज पुल के नीचे स्थिति और भयावह हो गई, जहां वाहन कई घंटों तक रेंगते रहे।

दोपहर बाद से शुरू हुआ जाम शाम तक जारी रहा, जिससे ऑफिस से घर लौटने वाले कर्मचारियों, मरीजों और एंबुलेंस को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग वाहन से उतरकर पैदल ही रास्ता पार करने को मजबूर हुए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और ट्रैफिक कंट्रोल की कमी इसकी मुख्य वजह है। लगातार बढ़ रही भीड़ के बीच ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था सुधार की कोशिश कर रही है।

लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।