-अंतर विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में बन्दरा की बेटियों ने दिखाया दम
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक तिवारी
शहर के किलकारी प्रांगण में आयोजित किलकारी अंतर विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में बन्दरा प्रखंड का नाम रोशन करते हुए मिड्ल स्कूल पीरापुर-हरपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर उपविजेता का स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में हाई स्कूल सकरी सरैया की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
उपविजेता टीम के कोच एवं मिड्ल स्कूल हरपुर के प्रधानाध्यापक अमरनाथ पासवान ने बताया कि प्रतियोगिता में उनकी टीम ने अनुशासन, टीम वर्क और बेहतर कौशल का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की मेहनत और लगन ने ही उन्हें फाइनल तक पहुंचाया और उपविजेता बनने का गौरव दिलाया।

प्रतियोगिता में सफलता की सूचना मिलते ही पीरापुर-हरपुर इलाके के बच्चियों में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों ने टीम को बधाइयां दीं और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, खिलाड़ियों और उनके परिजनों में भी उत्साह का माहौल देखा गया।
उपविजेता टीम में शामिल खिलाड़ी:
कप्तान लक्ष्मी कुमारी, हिमांशु कुमारी, पूजा कुमारी, डॉली कुमारी, सोनम कुमारी, आस्था कुमारी, आरती कुमारी-1, शिवानी कुमारी, आरती कुमारी-2, सजनी कुमारी, सलोनी कुमारी एवं सपना कुमारी।
एचएम के अनुसार कुल 12 सदस्यीय टीम प्रतियोगिता में शामिल हुई थी। बन्दरा प्रखंड क्षेत्र से एमएस पीरापुर-हरपुर की टीम को प्रतिनिधित्व का अवसर मिला।
यह उपलब्धि न केवल स्कूल बल्कि पूरे प्रखंड के लिए गर्व का क्षण है।












