Advertisement

मुकाबला शून्य शून्य से बराबरी पर समाप्त

-मुकाबला शून्य शून्य से बराबरी पर समाप्त

मुजफ्फरपुर। जिला जूनियर बॉयज फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के तहत आज के खेले गए मैच में गुरु फुटबॉल क्लब एवं रैंबो फुटबॉल क्लब के बीच मुकाबला शून्य शून्य से बराबरी पर समाप्त हुआ।
मोहम्मद शोएब उर्फ लाल भाई एवं चंद्रशेखर कुमार उर्फ चंदू जी मेमोरियल मुजफ्फरपुर जिला जूनियर बॉयज फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के तहत आज गुरु फुटबॉल क्लब बनाम रैंबो फुटबॉल क्लब के बीच मैच खेला गया आज के मैच का शुभारंभ पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी रामबाबू चौधरी ने मोहम्मद सलाउद्दीन उपाध्यक्ष मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ राकेश कुमार पासवान एवं अन्य की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आज का मैच काफी रोमांचक एवं संघर्षपूर्ण था दोनों ही टीमें एक दूसरे पर गोल करने के लिए लगातार प्रहार करते रहे लेकिन दोनों टीमों में से किसी को भी गोल करने में सफलता नहीं मिली और अंततः खेल की समाप्ति पश्चात दोनों ही टीमों के बीच मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।


आज के मैच में निर्णायक के रूप में अलीमुद्दीन सहायक निर्णायक के रूप में इरशाद मलिक एवं मणिराज एवं चौथे निर्णायक के रूप में विपिन कुमार प्रतिनियुक्त थे।
लीग टूर्नामेंट के मुख्य संयोजक मोहम्मद सलाउद्दीन के द्वारा बताया गया कि कल दिनांक 20 नवंबर 25 को लीग टूर्नामेंट का अगला मैच किंग कोबरा फुटबॉल क्लब ए टीम बनाम जीडी मदर इंटरनेशनल फुटबॉल टीम के बीच खेला जाएगा।