Advertisement

मुजफ्फरपुर में चन्दा देवी का निधन,JDU नेता मनोज झा की मां ने ऑपरेशन के बाद आईसीयू में तोड़ा दम

-मुजफ्फरपुर में चन्दा देवी का निधन,JDU नेता मनोज झा की मां ने ऑपरेशन के बाद आईसीयू में तोड़ा दम

— क्षेत्र में शोक की लहर

मुजफ्फरपुर।दीपक कुमार तिवारी।

मुजफ्फरपुर जिले में बन्दरा की 82 वर्षीय चन्दा देवी का मंगलवार को प्रशांत हॉस्पिटल में निधन हो गया। परिजनों के अनुसार, 19 अक्टूबर की रात्रि में वे घर पर अचानक गिर गई थीं, जिससे उनकी जांघ की हड्डी टूट गई थी। उपचार के लिए उन्हें प्रशांत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहाँ सफल ऑपरेशन के बाद भी उनकी स्थिति नाजुक बनी रही और आईसीयू में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

चन्दा देवी के निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक व्यक्तियों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
शोक व्यक्त करने वालों में मनोज कुशवाहा, जय प्रकाश राय, धनंजय भारती, शम्भु झा, गुनेश्वर झा, गौड़ी कान्त झा, राजेश झा, सेवक चन्द्र झा, रौशन झा सहित सभी ग्रामवासी शामिल थे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

परिजन और स्थानीय लोगों ने बताया कि चन्दा देवी सरल, सहनशील और सबके प्रति स्नेह रखने वाली महिला थीं। उनके निधन से गांव में अपूरणीय क्षति हुई है।

मृतक के पुत्र मनोज झा, जो मुजफ्फरपुर जिला जदयू उपाध्यक्ष सह प्रखण्ड कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति सदस्य हैं, ने कहा कि माता का साया उठना जीवन की सबसे बड़ी पीड़ा है, जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। उन्होंने लोगों द्वारा व्यक्त किए गए संवेदना संदेशों के लिए आभार जताया।

अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट में विधिवत रूप से संपन्न हुआ।