-राजापाकर विधायक महेन्द्र राम का आभार यात्रा, समर्थकों में दिखा जबरदस्त उत्साह
राजापाकर/संजय श्रीवास्तव।
राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक महेन्द्र राम ने चुनाव परिणाम के बाद मतदाताओं का आभार व्यक्त करने के लिए प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों एवं गांवों का दौरा किया। क्षेत्र की जनता से मुलाकात कर उन्होंने कहा कि लोगों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वे कभी टूटने नहीं देंगे।
विधायक महेन्द्र राम ने कहा कि रिकॉर्ड मतों से मिली यह जीत जनता के आशीर्वाद और विश्वास का परिणाम है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में राजापाकर विधानसभा में जनसरोकार से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

दौरے के क्रम में भुवनेश्वर चौक पर जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष बजरंग प्रसाद सिंह ने विधायक को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। वहीं जदयू प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय, माधो सिंह, गुड्डू सिंह, रौशन सिंह, प्रभात कुमार सानू, संजय कुशवाहा, अमर वर्मा, रंजीत कुमार, प्रमोद साह, राजेश्वर साह सहित कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक को जीत की बधाई दी।
विधायक के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में समर्थकों में उत्साह का माहौल दिखा और लोगों ने जीत के प्रति खुशी जाहिर की।












