Advertisement

बिहार में आदर्श आचार संहिता समाप्त, चुनाव आयोग ने 243 नवनिर्वाचित विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंपी

-बिहार में आदर्श आचार संहिता समाप्त, चुनाव आयोग ने 243 नवनिर्वाचित विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंपी

पटना।ब्यूरो। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों की औपचारिक घोषणा के बाद राज्य में आदर्श आचार संहिता समाप्त हो गई है। चुनाव आयोग ने सभी प्रशासनिक और सरकारी विभागों को इसकी जानकारी देते हुए सामान्य कार्यप्रणाली बहाल करने के निर्देश जारी किए हैं।

इसी क्रम में चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा के सभी 243 नवनिर्वाचित विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंप दी है। आयोग की ओर से जारी की गई सूची के आधार पर अब विधान सभा के गठन और नई सरकार के शपथ ग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

आचार संहिता हटने के बाद राज्य में विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं और नियुक्तियों से जुड़े निर्णयों पर लगी पाबंदी भी समाप्त हो गई है। अब सरकार गठन तक प्रशासन सामान्य प्रक्रिया के तहत कामकाज जारी रखेगा।

चुनाव परिणामों के बाद पूरे राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और अब सभी की निगाहें नई सरकार के गठन तथा शपथ ग्रहण समारोह की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।