-एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर बन्दरा में जश्न—होली-दीवाली एक साथ मनाकर कार्यकर्ताओं ने जाहिर की खुशी
मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक तिवारी।
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की अप्रत्याशित और ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे गायघाट विधानसभा क्षेत्र में जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में बन्दरा प्रखंड में भी एनडीए कार्यकर्ताओं ने जीत का उत्सव धूमधाम से मनाया। जदयू प्रत्याशी कोमल सिंह की विजय के साथ-साथ सम्पूर्ण बिहार में एनडीए के बहुमत से सरकार बनाने पर कार्यकर्ताओं ने होली और दीवाली एक साथ मनाई।
दोपहर बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर एवं गमछा लहराकर बधाई दी। वहीं शाम होते ही दीप जलाकर जश्न को और भी भव्य बना दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा तथा भाजपा प्रखंड अध्यक्ष (पूर्वी) अशोक सिंह कर रहे थे।

जश्न के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीरों को मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने खुशी और सम्मान का इज़हार किया।
वक्ताओं ने कहा कि यह जनादेश सम्पूर्ण गायघाट ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार की जीत है। जनता ने विकास, स्थिरता और क्षेत्रीय प्रगति के लिए एनडीए को अपना आशीर्वाद दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई सरकार के गठन के साथ ‘विकसित बिहार’ के निर्माण का मार्ग और सुगम होगा।
मौके पर मौजूद प्रमुख लोग:
मनोज कुशवाहा, अशोक सिंह, हीरा प्रसाद सिंह, प्रखंड प्रमुख पति रंजीत चौधरी,सांसद प्रतिनिधि अवधेश कुशवाहा, सुरेश राम, रिंटू ठाकुर, राकेश राम, अखिलेश ठाकुर, बैद्यनाथ पाठक, ललन त्रिवेदी, मंजू चौधरी, घनश्याम भारती, सोनू मंडल, बंगाली राम, शोभित राम, अभिषेक कुमार, विक्की कुमार, रजनीश कुमार राजन, धनंजय भारती,आलोक पाठक,दीपक कुमार,जितेंद्र राय,भोलू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।












