Advertisement

बन्दरा में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा: हाई रिस्क प्रेग्नेंसी पर विशेष फोकस

– बन्दरा में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा: हाई रिस्क प्रेग्नेंसी पर विशेष फोकस

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।

बन्दरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) में एएनएम, आरसीएचओ और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एएनसी, एनसीडी, फैमिली प्लानिंग, टीकाकरण एवं ओपीडी सेवाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।

स्वास्थ्य टीम को हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के चिन्हीकरण और समय पर रेफरल पर विशेष जोर देने का निर्देश दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद ने बताया कि सभी कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।