-मुजफ्फरपुर: औराई में रानी ज्वेलर्स पर तोड़फोड़ की कोशिश, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, पुलिस ने हटवाया जाम
मुजफ्फरपुर। औराई थाना क्षेत्र के औराई चौक पर स्थित रानी ज्वेलर्स की दुकान को बीती रात अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने दुकान का शटर क्षतिग्रस्त किया और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़फोड़ कर दिया। हालांकि, समय रहते घटना का पता चलने से दुकान से कोई सामान चोरी नहीं हो सका।
रानी ज्वेलर्स के संचालक हकीम अनवर ने बताया कि दुकान का पूरा माल सुरक्षित है, लेकिन इस घटना ने इलाके में असुरक्षा की भावना बढ़ा दी है। सुबह घटना की सूचना फैलते ही स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए सड़क को कुछ समय के लिए जाम कर दिया।

सूचना मिलते ही औराई थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
स्थानीय लोगों ने रात में पेट्रोलिंग बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।












