Advertisement

मतगणना केंद्र पर एक कर्मी बेहोश, अस्पताल में भर्ती

-मतगणना केंद्र पर एक कर्मी बेहोश, अस्पताल में भर्ती

मुजफ्फरपुर। विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना के बीच एक कर्मी की तबियत बिगड़ने की बात सामने आया है। जिले के मतगणना केंद्र पर ड्यूटी के दौरान एक कर्मी अचानक बेहोश हो गए। घटना होते ही वहां मौजूद अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।

सूत्रों के अनुसार कर्मी ड्यूटी में थे, इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद मेडिकल टीम और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल में डॉक्टर उनकी स्थिति की जांच कर रहे हैं। प्रशासन ने कहा है कि कर्मी को आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।