Advertisement

महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में मनाया गया विश्व दयालुता दिवस

-महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में मनाया गया विश्व दयालुता दिवस

संवाददाता। मुजफ्फरपुर।

विश्व दयालुता दिवस की स्थापना 1998 में विश्व दयालुता आंदोलन द्वारा दुनिया भर में दयालुता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी। वैश्विक दयालुता आंदोलन के एक भाग के रूप में, विश्व दयालुता दिवस प्रतिवर्ष 13 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिवस हमें सबसे महत्वपूर्ण और एकीकृत मानवीय सिद्धांतों – सहानुभूति, करुणा और दयालुता – पर चिंतन करने का अवसर देता है। दयालुता के बड़े और छोटे कार्यों की सकारात्मक क्षमता को समर्पित इस दिन, हम
सामूहिक रूप से इस महत्वपूर्ण गुण को बढ़ावा देने और प्रसारित करने का प्रयास करें जो सभी प्रकार के लोगों को एक साथ लाता है।

प्राचार्या प्रोफेसर अलका जायसवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए विश्व दयालुता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राओं को पुरस्कार भी वितरित किया। दयालुता की कोई भी गतिविधि करते हुए छात्राओं को अपने अनुभवों और विचारों पर प्रोजेक्ट बनाना था जिसमें 50 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मुसर्रत फातमा स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर, द्वितीय स्थान पर प्रियंका कुमारी स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर और तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से नादरा अदनान और ऋचा कुमारी स्नातक फोर्थ सेमेस्टर से रही।कार्यक्रम का आयोजन मनोविज्ञान की प्रोफेसर निशिकांति के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में डॉ अनुराधा सिंह, डॉ देवाश्रुति घोष, डॉ मीनाक्षी, डॉ आभा रानी और डॉ प्रिया के साथ सैकड़ों छात्राएं उपस्थित थीं।