-मुजफ्फरपुर में भारत सेवाश्रम संघ में हुआ विश्व कल्याण यज्ञ
-आचार्य श्री पावन महाराज सहित अनेक संतों की उपस्थिति
मुजफ्फरपुर। भारत सेवाश्रम संघ, मुजफ्फरपुर शाखा में आज भव्य विश्व कल्याण यज्ञ का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर परम पूज्य आचार्य श्री पावन महाराज जी ने पूज्य स्वामी परेशानंद जी महाराज, स्वामी दिनप्रभानंद जी महाराज एवं स्वामी भूतेश्वरानंद जी महाराज के स्नेहपूर्ण आमंत्रण पर सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

महाराज श्री ने यज्ञ सहित विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की और श्रद्धालुओं को धर्म, सेवा एवं मानव कल्याण के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
इस अवसर पर उत्सव महाराज, डॉ. भट्टाचार्य सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, भक्तगण और संघ के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम स्थल पर भक्ति और आध्यात्मिकता का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
#MuzaffarpurNews #BharatSevashramSangh #VishvaKalyanYagya #PawanMaharaj #SpiritualEvent #MuzaffarpurLive #BhaktiSandesh












