Advertisement

मुजफ्फरपुर में चांदनी चौक पुल पर हादसा, भूसा से भरी पिकअप पलटी

-मुजफ्फरपुर में चांदनी चौक पुल पर हादसा, भूसा से भरी पिकअप पलटी

मुजफ्फरपुर। चांदनी चौक पुल पर मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। भूसा से लदी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पुल के ऊपर ही पलट गई। बताया जा रहा है कि वाहन में अत्यधिक भार होने के कारण वह अनबैलेंस हो गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हालांकि, गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुल पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई, जिसे ट्रैफिक पुलिस ने पहुंचकर नियंत्रित किया।

#MuzaffarpurNews #ChandniChowkAccident #TrafficAlert #PickupPaltneKiKhabar #BhoosaVehicle #MuzaffarpurLive