-मुजफ्फरपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधार की पहल, डीएसपी और इंस्पेक्टर खुद उतरे मैदान में
मुजफ्फरपुर। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक डीएसपी और ट्रैफिक इंस्पेक्टर खुद सड़क पर उतरकर वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करते दिखाई दिए। संतोषी माता मंदिर के समीप पुल से उतरकर दाहिनी ओर मुड़ने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर रूट को दुरुस्त किया और दिशा-निर्देश दिए, जिससे यातायात सुचारू हुआ।

शहरवासी इस त्वरित कार्रवाई से खुश नजर आए। मुजफ्फरपुर के सामाजिक कार्यकर्ता केपी पप्पू ने ट्रैफिक डीएसपी और इंस्पेक्टर सहित पूरे ट्रैफिक विभाग को दिल से धन्यवाद दिया और कहा कि—“यह पहल शहरवासियों के लिए राहत की सांस जैसी है।”












