Advertisement

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : दूसरे चरण में जोश के साथ मतदान जारी,11 बजे तक प्रदेश में 31. 38 फीसदी मतदान

-बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : दूसरे चरण में जोश के साथ मतदान जारी,11 बजे तक प्रदेश में 31. 38 फीसदी मतदान

दीपक कुमार तिवारी।पटना।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे के लिए मतदान जारी है । सुबह सात बजे से 11 बजे तक प्रदेश में 31. 38 फीसदी मतदान अब तक हो चुका है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग में मतदाताओं का उत्साह देखने लायक है। राज्य के 20 जिलों की 122 सीटों पर शाम 6 बजे तक मतदान होगा। सुबह 9 बजे तक 14.55 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

पहले चरण की तुलना में इस बार मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी देखी जा रही है। चुनाव आयोग के अनुसार, किशनगंज में सर्वाधिक 15.81%, कैमूर में 15.8%, बेतिया में 15.4%, पूर्वी चंपारण में 14.11%, जमुई में 15.77%, भागलपुर में 13.43%, कटिहार में 13.77%, जहानाबाद में 13.81%, अररिया में 15.34%, अरवल में 14.95%, औरंगाबाद में 15.43%, रोहतास में 14.16%, सीतामढ़ी में 13.44%, और मधुबनी में 13.25% मतदान दर्ज किया गया।

इस चरण में 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता अपने जनप्रतिनिधि चुनने के लिए वोट डाल रहे हैं, जिनमें 1 करोड़ 95 लाख 44 हजार 041 पुरुष और 1 करोड़ 74 लाख 68 हजार 572 महिला मतदाता शामिल हैं। राज्य भर में कुल 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 11 सहायक बूथ भी हैं।

दूसरे चरण में जिन जिलों में मतदान हो रहा है, उनमें गया, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नवादा, भागलपुर, बांका, जमुई, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण शामिल हैं।

सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखीं। युवाओं, महिलाओं और बुज़ुर्गों ने बड़ी संख्या में बूथों पर पहुंचकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। सुबह की ठंड के बावजूद लोगों ने मतदान को लेकर उत्साह दिखाया।

लोगों का कहना है कि वे बेहतर भविष्य, विकास और बदलाव की उम्मीद में वोट डालने निकले हैं। पूरे राज्य में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है।

 

#BiharElections2025 #VotingDay #DemocracyFestival #BiharVotes #SecondPhasePolling #BiharElectionNews #VoteForDevelopment #BiharUpdates