Advertisement

राजद नेता लक्ष्मण यादव के निधन पर राजापाकर में शोक सभा, क्षेत्र में शोक की लहर

-राजद नेता लक्ष्मण यादव के निधन पर राजापाकर में शोक सभा, क्षेत्र में शोक की लहर

-राजनीतिक, सामाजिक हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि, भारी भीड़ उमड़ी अंतिम दर्शन को

राजापाकर (वैशाली)/संजय श्रीवास्तव।

राजापाकर उत्तरी पंचायत के पूर्वी टोला निवासी राजद नेता सह पूर्व प्रमुख ममता कुमारी के पति लक्ष्मण यादव के असामयिक निधन पर उनके आवास पर रविवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शिक्षाविद, समाजसेवी एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। सभी ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। राजद नेता तपसी प्रसाद यादव ने कहा कि लक्ष्मण यादव, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम के अत्यंत करीबी सहयोगी थे। वर्ष 2016 से 2018 तक उनकी पत्नी ममता कुमारी राजापाकर प्रखंड प्रमुख रहीं और वर्तमान में वे राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्मण यादव राजद के सच्चे सिपाही थे और हर कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेते थे।

बताया गया कि वे पिछले कुछ समय से किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। इलाज में सुधार होने के बाद परिजन उन्हें घर लेकर आए थे, किंतु रविवार सुबह उनका निधन हो गया।

शोक प्रकट करने वालों में पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, विधायक प्रतिमा कुमारी, विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन उर्फ पंकज यादव, गुड्डू सिंह, सुचित्रा चौधरी, प्रेम कुमार यादव, तपसी प्रसाद राय, रामप्रवेश राय, नगीना राय, कृष्णानंद कुमार, प्रभात कुमार चौधरी, हरिनंदन कुमार, मुकेश पटेल, संजय राय, पूर्व सरपंच सत्येंद्र कुमार साह, राजेश कुमार साह, राम अवतार साह सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।

पूरे क्षेत्र में उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई है।

#राजापाकर #राजद #लक्ष्मणयादवनिधन #ममताकुमारी #वैशालीसमाचार #शोकसभा #राजनीतिकश्रद्धांजलि