Advertisement

सीतामढ़ी से पीएम मोदी का हुंकार — “नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार NDA सरकार”

-सीतामढ़ी से पीएम मोदी का हुंकार — “नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार NDA सरकार”

-सीतामढ़ी की धरती से मोदी का संदेश — बिहार बोलेगा विकास की भाषा

-“कट्टा नहीं, विकास चाहिए” — पीएम मोदी का तीखा प्रहार जंगलराज पर

-सीता भूमि से सीता–राम का संदेश — पुनौरा धाम की भव्यता की घोषणा

सीतामढ़ी।दीपक कुमार तिवारी।

सीता की पावन धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनावी जलसा एक उत्सव बन गया। पूरा मैदान तालियों, नारों और जोश से गूंज उठा। भाषण की शुरुआत में ही पीएम मोदी ने कहा— “पहले चरण के मतदान में बिहार ने कमाल कर दिया है, जंगलराज वालों को 65 वोल्ट का झटका लग चुका है।”

उन्होंने कहा कि बिहार के नौजवानों ने विकास को चुना है, NDA को चुना है, और बिहार की बेटियों ने जीत को पक्का कर दिया है। जैसे ही मोदी ने जनता की ओर इशारा किया, भीड़ में से गूंज उठा नारा— “नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार NDA सरकार!”

प्रधानमंत्री ने भावनात्मक अंदाज़ में कहा कि “8 नवंबर 2019 को भी मैं यहीं आया था, अगले दिन अयोध्या फैसले से पहले मां सीता की धरती से प्रार्थना की थी— फैसला रामलला के पक्ष में आए… और मां सीता की कृपा से ऐसा ही हुआ।”

RJD पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि “अब इनके मंचों पर बच्चों से कहलवाया जा रहा है कि वे रंगदार बनेंगे। बताइए, बिहार का बच्चा रंगदार बनेगा या डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और जज?” भीड़ ने एक साथ जवाब दिया— “डॉक्टर! इंजीनियर!”

मोदी बोले— “जंगलराज का मतलब है कट्टा, क्रूरता, कटुता, कु:संस्कार और करप्शन।” उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर और भोला पासवान शास्त्री ने सामाजिक न्याय का सपना दिया, पर जंगलराज ने बिहार को तबाही की तरफ धकेल दिया।

RJD और कांग्रेस पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा— “उद्योग की ABCD तक नहीं जानते। 15 साल में एक बड़ा कारखाना नहीं लगा, न अस्पताल बने, न मेडिकल कॉलेज खुले। मिथिला की मिलें तक बंद हो गईं।”

वहीं NDA सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बोले कि “बिजली के नए प्लांट, सड़कें, रेल, हवाई संपर्क, निवेशकों की रुचि और रीगा शुगर मिल का फिर चल पड़ना— ये सब विकास की पहचान हैं।”

अंत में उन्होंने सीता–राम की परंपरा को जोड़ते हुए कहा— “अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन गया है, अब माता के मायके पुनौरा धाम की बारी है। दुनिया इस पवित्र धाम की भव्यता देखेगी।”
मोदी ने कहा कि अब बिहार का भविष्य तय करेगा — “कट्टरपंथ या कट्टा नहीं, बल्कि विकास, कारोबार और शिक्षा।”

 

#सीतामढ़ी_सभा 🇮🇳
#PMModi_का_संदेश 🎤
#फिर_एक_बार_NDA_सरकार 🗳️
#विकास_की_धरती 🚜
#कट्टा_नहीं_कारोबार 💼
#बदलता_बिहार ✨