Advertisement

09 नवंबर को उर्जा नगर पीएसएस से जुड़े इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

-09 नवंबर को उर्जा नगर पीएसएस से जुड़े इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

मुजफ्फरपुर। रविवार, 09 नवंबर 2025 को उर्जा नगर स्थित 33/11 केवी पावर सब स्टेशन (PSS) से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 09:00 बजे से लेकर 11:30 बजे तक रहेगी।

बिजली विभाग के अनुसार, इस अवधि में नवनिर्मित 33 केवी केबल को चार्ज करने एवं अन्य मेंटेनेंस कार्यों के कारण बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी।

प्रभावित क्षेत्र:
रामदयालु, सिद्धार्थपुरम, अघोरिया बाजार, ओरिएंट क्लब, शेरपुर, आरडीएस, आमगोला रोड, गन्नीपुर, केंद्रीय विद्यालय, कलमभाग रोड सहित आसपास के अन्य इलाके प्रभावित रहेंगे।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यक तैयारियां पूर्व से कर लें।