-कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं के लिए राहत — नरकटियागंज से सोनपुर के बीच चलेगी विशेष अनारक्षित ट्रेन
समस्तीपुर — ब्यूरो।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे, समस्तीपुर मंडल ने श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन नरकटियागंज से सोनपुर के बीच रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मार्ग से होकर गुज़रेगी।
रेल प्रशासन ने बताया कि यह विशेष सेवा 4 नवम्बर 2024 (मंगलवार) को चलाई जाएगी। ट्रेन रात 9:30 बजे नरकटियागंज स्टेशन से खुलेगी और रास्ते में सिकटा, भेलवा, रक्सौल, घोड़ासाहन, बैरगनिया, सीतामढ़ी, रुन्नी सैदपुर, न्यू रुन्नी सैदपुर, मुजफ्फरपुर होते हुए सोनपुर पहुंचेगी।
रेलवे ने उम्मीद जताई है कि इस व्यवस्था से कार्तिक पूर्णिमा स्नान एवं धार्मिक आयोजनों में जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी तथा नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम होगा।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखें, टिकट लेकर ही सफर करें, और रेलवे की सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करें।
#KartikPurnimaSpecialTrain #EastCentralRailway #SamastipurDivision #NarkatiaganjToSonpur #MuzaffarpurNews #BiharRailUpdate #DevoteeSpecialTrain #IndianRailways #TravelWithDiscipline #A2ZNewsLive #आपकीबातदीपककेसाथ











