Advertisement

सोनपुर मंडल में हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन

-सोनपुर मंडल में हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन

सोनपुर। संवाददाता।

राजभाषा हिंदी पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, सोनपुर में बुधवार 24 सितंबर को हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मंडल के विभिन्न विभागों के रेलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।

प्रतिभागियों के वक्तव्यों में हिंदी भाषा के महत्व, उसकी व्यावहारिक उपयोगिता तथा दैनिक जीवन में उसके व्यापक प्रयोग पर विशेष जोर दिया गया।

निर्णायक मंडल में सहायक कार्मिक अधिकारी श्री अभिषेक कुमार और सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री नीरज कुमार शामिल रहे। उन्होंने प्रतिभागियों के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि हिंदी केवल भाषा ही नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे और अधिक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है।

राजभाषा हिंदी पखवाड़ा-2025 की इस कड़ी ने कर्मचारियों को हिंदी के प्रयोग के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ भाषा के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश भी दिया।