-पूर्व विधायक सतीश कुमार के पिता श्याम नारायण यादव का निधन, राघोपुर क्षेत्र में शोक की लहर
राजापाकर/विदुपुर/राघोपुर। संजय श्रीवास्तव।
विदुपुर राघोपुर के पूर्व विधायक सतीश कुमार के पिता श्याम नारायण यादव का बुधवार को पटना में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
दिवंगत यादव के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करने वालों में पूर्व जिला पार्षद सुरेश राय, जदयू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रॉबिन सिंहा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रितेश कुमार सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अंजनी कुमार सिंह, आस्तानंद यादव, रवींद्र सिंह, भाजपा के हरेश कुमार सिंह, पूर्व बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अनिल चौरसिया, प्रोफेसर प्रमोद कुमार शर्मा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद मुकेश, पूर्व सरपंच अमरेश कुमार,

सरपंच धर्मेंद्र चौरसिया, गजेन्द्र भगत अधिवक्ता, दयानंद भगत, अमरेंद्र साह, धर्मवीर ठाकुर, परमानंद राय, बिट्टू विकास, बलराम खत्री, आमोद शर्मा, गुरु प्रसाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार, टिंकज कुमार, नवीन राम, दुख हरण पंडित, ललन झा, लोजपा (आर) प्रखंड अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार निराला, निर्सन ठाकुर, अरविंद ठाकुर, डॉ. रंजीत यादव, डॉ. राम बाबू सिंह, अधिवक्ता संजय कुमार सिंह, राम कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।
मृतक के बड़े पुत्र एवं पूर्व विधायक सतीश कुमार ने बताया कि उनके पिता का अंतिम संस्कार गुरुवार को सुबह 11 बजे राघोपुर प्रखंड के रुस्तमपुर घाट पर किया जाएगा। इस दुखद घटना पर उन्हें सांत्वना देने और शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। पूरा परिवार गहरे शोक में डूबा हुआ है।











