Advertisement

लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करें : जिला उप विकास आयुक्त

-लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करें : जिला उप विकास आयुक्त

मोतिहारी, राजन द्विवेदी ।

राधाकृष्णन सभागार में आज डीडीसी प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, आवास पर्यवेक्षक एवं प्रखण्ड समन्वयक एलएसबीए से आवास एवं स्वच्छता की योजनाओं की समीक्षा की गई। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना में लक्ष्य के विरुद्ध लंबित स्वीकृति, रिमांड एवं तृतीय किस्त के भुगतान के विरुद्ध आवास की पूर्णता, मुख्यमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास सहायता योजना में प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध स्वीकृति की विस्तृत समीक्षा हुई।


उपस्थित सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं आवास पर्यवेक्षक को इन लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय के लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान, डब्ल्यूपीयू की फंक्शनैलिटी, निर्माणाधीन डब्ल्यूपीयू को शीघ्र पूरा करने एवं मॉडल विलेज का डिक्लेरेशन एवं वेरिफिकेशन कार्य को शतप्रतिशत पूरा करने का निर्देश सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं प्रखण्ड समन्वयक को दिया। बैठक में निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्व नियोजन, सभी जिला सलाहकार, एसबीएमजी एवं अन्य सभी संबंधित स्टाफ उपस्थिति थे।