Advertisement

राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी ने हिंदी में जारी किया प्रेस विज्ञप्ति, हिंदी भाषियों में उत्साह

-राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी ने हिंदी में जारी किया प्रेस विज्ञप्ति, हिंदी भाषियों में उत्साह

जनकपुरधाम।
राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी ने शनिवार को पहली बार नेपाली भाषा के साथ-साथ हिंदी में भी प्रेस विज्ञप्ति जारी की। इस पहल से नेपाल के हिंदी भाषी समाज में खुशी और उत्साह का माहौल है।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हिंदी भाषा अभियानी रमन पांडेय ने बताया कि यह शुरुआत हिंदी भाषियों को सम्मान दिलाने की दिशा में एक कदम है। उनका कहना है कि नेपाल में लंबे समय से हिंदी को राज्य स्तर पर उपेक्षित किया जाता रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नेपाली समाज के खस वर्ग को हिंदी फिल्में, धारावाहिक और गाने तो पसंद हैं, लेकिन हिंदी बोलने वालों को अक्सर भारतीय या बिहारी कहकर चिढ़ाया जाता है। ऐसे में किसी राजनीतिक दल द्वारा हिंदी में आधिकारिक रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी करना ऐतिहासिक और सराहनीय पहल है।

हिंदी भाषियों ने इसे अपनी भाषा के प्रति सम्मान का प्रतीक मानते हुए राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी का स्वागत किया है।