-बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस बड़ी दुर्घटना से बची, हजारों यात्रियों की जिंदगी टली हादसे से
ललितपुर। संवाददाता।
बरौनी से अहमदाबाद जा रही 19484 बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गई। शनिवार को ललितपुर और जीरोन स्टेशन के बीच अज्ञात लोगों द्वारा रेलवे ट्रैक पर लोहे की मोटी चादर रख दी गई थी, जिससे ट्रेन की कई बोगियों के हॉर्स पाइप, कंप्रेसर पाइप और पानी की पाइप क्षतिग्रस्त हो गईं।
गनीमत रही कि ट्रेन की स्पीड नियंत्रित थी और लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। इस घटना के बाद ट्रेन को तत्काल जीरोन स्टेशन पर रोका गया। यात्रियों को किसी प्रकार की चोट या जान-माल की क्षति नहीं हुई है।

रेलवे विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। मरम्मत के बाद ट्रेन को भोपाल की ओर रवाना किया जाएगा।
इस घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) व स्थानीय प्रशासन जांच में जुट गया है।
प्रमुख बिंदु:
लोहे की चादर ट्रैक पर रखी मिली
कई बोगियों के पाइप फटे
यात्री सुरक्षित, कोई हानि नहीं
ट्रेन की सतर्कता से टला हादसा
रेलवे कर रहा मरम्मत
#रेलहादसा #बरौनीअहमदाबादएक्सप्रेस #ललितपुररेलदुर्घटना #TrainAccidentAverted #RailwaySafety #ZeroNStation #IndianRailways #BreakingNews














