-नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में योग शिविर का सांसद ने किया शुभारंभ
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मोतिहारी स्थित नरसिंह बाबा मठ में आयोजित योग शिविर में सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह शामिल हो कर योगाभ्यास किया।
उक्त अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सांसद श्री सिंह ने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन और आत्मा को भी संतुलित करता है। योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।
श्री सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य योग के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में प्रस्तावित किया था। 2025 का थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ है।
उन्होंने कहा कि नियमित रूप से योगासन हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा है इसलिए योग विज्ञान हमारे लिए बहुत उपयोगी है। आज पूरे विश्व में, अनेक देशों में बड़े पमाने पर योग का प्रसार हुआ है और लोग योगासन कर रहे हैं।

ये हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैं सभी से अपील करता हूँ कि अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित रूप से योग करें ताकि जीवन में स्वास्थ्य की दृष्टि से एक समाधान प्राप्त हो। योगाभ्यास करें साथ ही अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए उन्हें योग के लिए प्रेरित करें।
वहीं दूसरी तरफ मोतिहारी विधायक पूर्व मंत्री बिहार सरकार प्रमोद कुमार ने नवयुवक पुस्तकालय में आयोजित योग शिविर में योगाभ्यास किया।
उक्त शिविरों में उप महापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, उपाध्यक्ष भाजपा सुधांशु रंजन, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, सह मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार, उत्तरी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार, भारत विकास परिषद मोतीहारी शिवम शाखा की प्रांतीय महिला सहभागिता रही। पतंजलि महिला समिति जिला संगठन मंत्री धीरा गुप्ता एवं सरिता टिबड़ीवाल, मारवाड़ी महिला योग समिति की अध्यक्ष कंचन राजगढ़िया एवं अन्य सदस्यों सहित सृष्टि शाखा की अध्यक्ष राधिका राजगढ़िया, लायंस क्लब की अध्यक्ष रेनू लोहिया, सुंदरम शाखा के सचिव सतीश कुमार, प्रांतीय अध्यक्ष पुतुल सिन्हा सहित सभी संस्थाओं के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल थे।













