-तीसरे दिन भी नहीं हो सके मनीषा के शव का अंतिम संस्कार
-दुर्गंध से ठहरना मुश्किल
-पुलिस कर रही परिजनों का इंतज़ार
-कथित प्रेमी के गंगौरा(समस्तीपुर,चकमेशी थाना क्षेत्र)स्थित दरवाजे पर 3दिनों से रखा गया है शव
-मायके हत्था मल्लाह टोली (मुजफ्फरपुर)स्थित घर में फंखे से झूलती मिली थी मनीषा के शव
-उसके मोबाइल को पुलिस ने किया था जब्त
-पुलिस से किसी पक्ष ने नहीं की है अबतक लिखित शिकायत
मुजफ्फरपुर। दीपक ।
हत्था थाना क्षेत्र के हत्था मल्लाह टोली में मनीषा कुमारी (26) का शव उसके ही घर में पंखे से फंदे से लटके होने की घटना के तीसरे दिन मंगलवार की संध्या तक भी शवों का दाह संस्कार नहीं किया जा सका है। लोगों का बताना है कि स्वजनों को प्रेम-प्रसंग में युवती की हत्या कर दिए जाने की आशंका है। रविवार की सुबह युवती का शव उसके ही घर में पंखे से लटकता मिला था। जिसके बाद हत्था एवं पीयर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटनाक्रम की छानबीन की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए एसकेएमसीएच भेजा। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव को उसी दिन शाम में गांव लगाया गया, चूंकि मायके में युवती अकेले रहती थी। उसके माता-पिता बेंगलुरु रहते हैं। वहीं कथित प्रेमी(पति) पक्ष के द्वारा उसे अपना मानने से इनकार किया जा रहा है। इधर लड़की पक्ष के द्वारा कथित प्रेमी के दरवाजे पर शव को रखा गया है। जबकि प्रेमी का परिवार घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।वहीं मृतका के मायके में भी परिजन नहीं है। परिजनों के इंतजार में पुलिस भी बेबस है। गांव वाले भी इस मामले में आगे बढ़ने को तैयार नहीं है, लेकिन गांव में पिछले तीन दिनों से शव पड़े रहने को लेकर लोगों में नाराजगी है। घटनाक्रम का चौथा दिन है। शव से दुर्गंध आ रहे हैं।लोगों में बेचैनी है। लोगों में चर्चा है कि वरीय पुलिस अधिकारी को इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए और गांव में पड़े हुए शव का दाह-संस्कार कराना चाहिए। वहीं सामाजिक स्तर से भी मामले में आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई है। हत्था पंचायत के मुखिया पति संजीत गुप्ता ने बताया कि संबंधित पक्ष मानने को तैयार नहीं है। इधर उप मुखिया अजय कुमार ने बताया कि घटना का 3 दिन हो गया। घटनाक्रम का चार दिन हो गया, जबकि शव मिलने की घटना का 3 दिन हो गया है। शव से काफी दुर्गंध आ रहा है। वहां ठहरना मुश्किल है। प्रेमी पक्ष घर से गायब है। इधर मृतका के परिजन घर पर नहीं है। सभी बेंगलुरु रहते हैं। गांव वाले इस मामले में आगे आना नहीं चाह रहे हैं। लिहाजा शव गांव में प्रेमी के दरवाजे पर पड़ा हुआ है। शव का दाह- संस्कार करने का कोई विकल्प सामने नहीं आ पा रहा है। इस तरीके से पिछले 72 घंटे से कथित प्रेमी के दरवाजे पर शव पड़ा है।

जबकि घटनाक्रम का 96 घंटा से अधिक हो चुके हैं। वहीं हत्था थाना अध्यक्ष शोहित यादव का बताना है कि शव कथित प्रेमी के दरवाजे पर रखा गया है। यहां चौकीदार एवं पुलिस बलों की तैनाती की गई है।मुजफ्फरपुर हत्था एवं समस्तीपुर जिले की चसकमेहशी थाना की पुलिस संदर्भित मामले में नजर रख रही है। लोगों को समझाने का प्रयास लगातार किये जा रहे हैं। मृतका के मां-बाप के बेंगलुरु से आने का इंतजार किया जा रहा है।लेकिन अबतक यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।
ज्ञात हो कि मनीषा फेसबुक रिल्स भी बनाती थी। आसपास के लोगों में वह काफी चर्चित थी।घटना के दिन भी एक शादी समारोह में शामिल थी और शादी की गतिविधियों की रिल्स फेसबुक अकाउंट पर डाली थी। उसकी आकर्षक रिल्स गतिविधियों को लेकर गांव के युवक भी ख़ूब मिस कर रहे हैं।लोगों का कहना है कि किसी कारण से मनीषा की शादी टूट चुके है।उसके कथित प्रेमी-पति से अच्छे सम्बंध थे।कोर्ट में भी संदर्भित मामला चल रहा था। फैसला भी आने वाला था।इससे पहले मनीषा की मौत हो गयी। मनीषा की 7 साल की मासूम बेटी सोनाली है।












