-नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे गायघाट, राजद सरकार बनाने का किया आह्वान
मुजफ्फरपुर | दीपक कुमार तिवारी।
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड के खजूरी ग्राम में सोमवार को आरजेडी विधायक निरंजन राय के आवास पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और आगामी विधानसभा चुनाव में राजद की सरकार बनाने का आह्वान किया।
“राजद सरकार बनी तो सम्मान और जनकल्याण रहेगा प्राथमिकता”

तेजस्वी यादव ने कहा कि यदि राजद की सरकार बनती है, तो सभी वर्गों के सम्मान और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में होली के उत्साह और भुईंया बाबा की पूजा में लोगों की भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की।
#तेजस्वीयादव #राजद #गायघाट #बिहारचुनाव #होलीकीशुभकामनाएं #जनकल्याण












