-15 दिनों से बन्द नलजल पुनः कराई गई शुरू
-बीडीओ ने स्वयं पहुंचकर की हस्तक्षेप
-यहां अनुरक्षक मानदेय भुगतान को लेकर उतपन्न विवाद में बाधित था जलापूर्ति
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
प्रखण्ड के रतवारा पंचायत के वार्ड 12 में बन्द नलजल योजना का पानी शुरू कराया गया। मामले की शिकायत पर यहां बन्दरा बीडीओ आमना वसी स्वयं जांच में पहुंची थी।

शुक्रवार को बन्दरा बीडीओ आमना वसी ने बताया कि करीबन 15 दिनों से अनुरक्षक मानदेय भुगतान को लेकर उतपन्न विवाद में यहां जलापूर्ति बाधित कर दी गयी थी।इस मामले में लोगों को समझा बुझाकर जलापूर्ति शुरू कराई गई है।वहीं संदर्भित मामले में आवश्यक कार्यवाई की गई है।












