Advertisement

अयोध्या में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर वारिसनगर में शोभा यात्रा

-अयोध्या में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर वारिसनगर में शोभा यात्रा

समस्तीपुर। जिले के वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत रोहुआ पश्चिमी पंचायत स्थित माई स्थान परिसर से बुधवार को श्री राम जन्म भूमि अयोध्या में मंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा निकाला गया। शोभा यात्रा रोहुआ पश्चिमी पंचायत स्थित उक्त स्थल से प्रारंभ होकर गुदरी चौक, मुख्य बाजार, प्रखंड मुख्यालय चौक से होते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर से होकर पेठिया गाछी होते हुए पुनः रोहुआ पश्चिमी स्थित माई मंदिर परिसर में जाकर समाप्त हो गया।

शोभा यात्रा में बाल कलाकार ने राम लक्षमण व सीता का रूप धारण किए और यात्रा में शामिल लोगों द्वारा जय श्री राम व बजरंग के जयकारे लगाये जा रहे थे। इधर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार, एस आई रविकांत कुमार रवि सहित अन्य पुलिस बल शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में लगे हुए थे। वहीं शोभायात्रा में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया जिसमें जदयू जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, समाजसेवी अमित कुमार राय, थानाअध्यक्ष निरंजन कुमार, आयोजक राहुल कुमार, दीपक मिश्रा, श्रीकांत कुमार, अभिषेक कुमार, मनीष कुमार, अंकित कर्ण, अमित साह आदि शामिल रहे।