-महिला के साथ किया दुर्व्यहार कई जख्मी, दम्पति समेत पांच नामजद
समस्तीपुर। जिले के वारिसनगर के तहत मथुरापुर थाना के अकबरपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने आपसी रंजीश के कारण महिला समेत कई लोगों को जख्मी कर दिया। इस मामले में अकबरपुर निवासी संजय महतो ने थाना में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें कहा है कि मेरा भांजा विशाल कुमार दरवाजे के पास खेल रहा था, बगल के रामजतन सहनी ने बोला कि सही तरीका से खेलो इसके बाद उन्होंने उसे अश्वलील शब्द का प्रयोग करने के बाद मारपीट करने लगा हल्ला सुनकर मेरी पत्नी दिव्या देवी बचाने गई।

तो उसके साथ भी दुर्व्यहार किया व मारपीट करने लगा जब मेरी मां क्रांति देवी बचाने गई ।तो उसके साथ भी मारपीट की व गले में पहने सिकड़ी छीन लिया। साथ ही बोला कि अगले दिन घर में आग लगाकर पुरे परिवार को जला देंगे। इस मामले में रामजतन सहनी, रेखा देवी, आरती देवी, विकी कुमार, छोटू कुमार को नामजद किया गया है।मथुरापुर पुलिस प्राथमिकी दर्जकर मामले की जांच कर रही है।












