-जनता दरबार में ऑन स्पॉट 7 मामलों का निष्पादन
समस्तीपुर। खानपुर थाना परिसर मे पुलिस पदाधिकारी अतुल कुमार मंडल एएसआई की उपस्थिति एवं अंचल अधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता मे जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमे लंबित 41 नया प्राप्त आवेदन एक कुल 42 मे से सात मामलो का ऑन स्पॉट निष्पादन करते हुए शेष 35 पर नोटिस निर्गत किया गया। इस अवसर पर थानाक्षेत्र से आये फरियादि अंचल कर्मी अवनीश कुमार उपस्थित रहे।

इधर वारिसनगर थाना परिसर मे आयोजित जनता दरबार मे पुलिस पदाधिकारी खुशबु कुमारी की मौजूदगी एवं अंचल अधिकारी धर्मेंद्र पंडित की अध्यक्षता मे हुयी जिसमे लंबित आठ नया दो कुल दस मे से तीन मामला का ऑन स्पॉट निष्पादन करते हुए शेष सात पर नोटिस निर्गत किया गया। इस अवसर पर थानाक्षेत्र से आये फरियादि अंचल अमीन चंदेश्वर सिंह अंचल कर्मी मंटून कुमार उपस्थित रहे।












