-पिकअप चालकों ने एक दिवसीय हड़ताल कर प्रशासन से अपनी मांग रखी
मधुबन(मोतिहारी)। सम्वाददाता।
प्रखंड क्षेत्र के श्री कृष्ण गोशाला परिसर के समीप क्षेत्र के अधिकांश पिकअप चालकों ने अपने पिकअप को लगाकर विभागीय पदाधिकारी के समक्ष अपनी मांग रखी ।पिकअप चालक बबलू कुमार ,सोनू कुमार ,शिवपूजन राय, कंचन झा ,नारायण कुमार ने बताया कि इन दिनों ओवरलोड को लेकर ऑनलाइन चालान काट दिया जा रहा है ।हम सभी चालक किस्त पर अपनी पिकअप कंपनी से लेकर चलाते हैं । जो हम लोगों के जीविका का साधन है ।चालान की राशि 20 – ₹25000 के करीब होती है। हालांकि सरकार के नियमों का अनुपालन करने में हम लोगों को कोई कोताही नहीं है ।यह राशि ओवरलोड होने के कारण काटी जाती है।

जो जायज है ,लेकिन ओवरलोड करना हम लोगों के लिए मजबूरी है,क्योंकि क्षेत्र में अधिकांश जुगारी ठेला ओवरलोड कर माल एक जगह से दूसरे जगह ले जाते ले आते हैं ,लेकिन प्रशासन का इस जुगारी ठेला की ओर कोई ध्यान नहीं है ।यह ठेला कम लागत में एक जगह से दूसरे जगह ओवरलोड कर माल को ले आते ले जाते हैं ।ऐसी स्थिति में हम लोगों को भी भाड़े की राशि में गुंजाइश कर ओवरलोड करना मजबूरी बन जा रही है ।अगर प्रशासन इन जुगाड़ी ठेला को बंद कर दे तो हम सभी पिकअप चालकों को ओवरलोड की आवश्यकता नहीं होगी ।हम सभी अपने गाड़ी पर नियमानुसार ही सामग्री को लोड कर एक जगह से दूसरे जगह ले आए ले जा सकेंगे। इन पिकअप चालकों ने क्षेत्र से जुगाड़ी ठेला पर अंकुश लगाने की मांग की। चालकों ने मामले में विभागीय अधिकारी के समक्ष अपनी मांगों को रखने के लिए ज्ञापन सौंपने की बात कही।











