Advertisement

आवास सर्वेक्षण में लापरवाही बरतने वाले नपेंगे

-आवास सर्वेक्षण में लापरवाही बरतने वाले नपेंगे

पंकज राकेश। सरैया,मुजफ्फरपुर।

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक बीडीओ डॉ. भृगुनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आवास सर्वेक्षण को लेकर समीक्षा किया गया। बैठक में उपस्थित मुखिया, आवास सहायक, आवास पर्यवेक्षक, आवास सर्वेक्षण से जुड़े पीआरएस एवं सभी पदाधिकारी व कर्मियों को संबोधित करते हुए बीडीओ डॉ. सिंह ने कहा कि आवास सर्वेक्षण में किसी भी तरह की कोताही बर्दास्त नहीं कि जाएगी।

सर्वेक्षण के कार्य में लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारी व कर्मचारी नपेंगे। इसलिए सभी लोग इसको मद्देनजर रखते हुए डोर-टू-डोर जाकर आवास का सर्वेक्षण करें और योग्य लाभार्थी का चयन करें। कोई भी जरूरतमंद सर्वेक्षण में छूटे नहीं इसका पूरा ख्याल रखा जाए। बैठक में मुखिया चिदानंद द्विवेदी, लालबिहारी महतो, पंकज सिंह, गणेश साह, पीआरएस संजीव कुमार आदि भी उपस्थित थे।