Advertisement

गायघाट में स्वामी विवेकानंद जयंती मनायी गयी

-गायघाट में स्वामी विवेकानंद जयंती मनायी गयी

सम्वाददाता। गायघाट( मुजफ्फरपुर )।

पुराना नकार बलहा स्थित सवीत्रीबाई फूले विद्यालय में पिन्टू सहनी समाजिक संस्थान के बैनर तले सरोज कुमार की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। मंच संचालन दिनेश सहनी आजाद ने किया। जिसमे बतौर मुख्य अतीथी लालबाबु सहनी शामिल हुए। डॉक्टर हरिश्चंद्र सहनी रचित पुस्तक “स्वामी विवेकानंद जी का ऐतिहासिक भाषण ” का लोकार्पण किया गया और गांव के लोगो के सहमती से चौराहा को “हरिश्चंद्र सहनी चौक ” कहा जाएगा, यह प्रस्ताव पारित किए गए।


कार्यक्रम मे शिक्षा जागरुकता अभियान को आगे बढ़ाए जाने पर और स्वामी विवेकानंद की जिवनी पर बातचीत हुई। लोगो ने स्थानीय मुद्दे पर भी विचार विमर्श किया। लालबाबु सहनी ने स्थानीय मुद्दे पर जनसहयोग का वादा किए। साथ ही बच्चो के बीच कलम कापी वितरण किए। उनके साथ संजीत सहनी, कृष्णानंद, गुड्डू सहनी, रौशन,अंजली देवी,देवराज कुमार, रामबृछ पासवान आदी मौजूद थे।