-वीर बाल दिवस पर गुरुद्वारा से निकाली गई झांकी
-स्कूली बच्चे हुए शामिल
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
वीर बाल दिवस के अवसर पर हिंदी बाजार स्थित गुरुद्वारा से झांकी निकाली गई। उक्त झांकी गुरुद्वारा से निकल कर ज्ञानबाबू चौक, मुख्य मार्ग पानी टंकी एवं गांधी चौक, धर्मसमाज चौक होते हुए पुनः गुरुद्वारा पहुंची।

झांकी में गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सतपाल सिंह छाबड़ा, पंजाबी समुदाय के पुरुषों और महिलाओं के साथ मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, महामंत्री द्वय योगेन्द्र प्रसाद एवं मार्तण्ड नारायण सिंह, गुलरेज शहजाद, सुधांशु रंजन, उत्तम मिश्रा, धर्मेंद्र स्वर्णकार, धीरज जायसवाल, राजेश कुमार, राजू वर्मा, सरदार मोनू सिंह सहित बड़ी संख्या में इरा पब्लिक स्कूल के बच्चे शामिल हुए।












