-पटना में राजकीय समारोह में अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि
-राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया माल्यार्पण
पटना। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए गए। पटना के पाटलिपुत्रा पार्क में राजकीय जयंती समारोह का आयोजन हुआ, जहां राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी और श्री विजय कुमार सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष श्री नंद किशोर यादव, जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय, और अन्य मंत्री, सांसद, विधायक, और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन, बिहार गीत और देशभक्ति गीतों का प्रस्तुतिकरण किया। गणमान्य व्यक्तियों ने वाजपेयी जी के विचारों और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें अजातशत्रु और सुशासन का प्रतीक बताया। समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और वाजपेयी जी के योगदान को नमन किया।













