ट्राले ने बाईक सवारों को मारी टक्कर,ट्राले में लगी आग,
-दो महिला एक पुरुष गम्भीर रुप से घायल
-एंबुलेंस के अभाव में एक घंटे तक रोड़ पर तड़पते रहे घायल
संवाददाता। कसरवाद।
कसरावाद तहसील के बलकवाड़ा थाना क्षेत्र की खलटाका पुलिस चौकी के क्षेत्र खेतान कंपनी के आगे शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे के आसपास इन्दौर से बाम्बे की ओर जा रहे गेहूं से भरे ट्राले ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि करीब सौ मीटर तक ट्राला बाइक को घसीटते हुए ले गया जिससे ट्राले में आग लग गई एम्बुलेंस के अभाव में करीब एक घंटे तक घायल रोड़ पर तड़पते रहे।

बाइक चालक अजय पिता रामसिंह परमार उम्र 23 साल निवासी सेजला अपनी बाइक पर अपनी सास केसरी बाई पति मोहन उम्र 50 साल निवासी पानवा और साली पार्वती पति बलराम उम्र 30 साल निवासी निमबेड़ी को लेकर ग्राम पानवा से ग्राम निमरानी की और जा रहे थे। सूचना मिलते ही बलकवाडा़ थाना प्रभारी रितेश यादव बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे ओर धरमपुरी ठीकरी कसरावद की फायर ब्रिगेड बुलावा कर आग पर काबू पाया तीनों को प्राथमिक उपचार कर इंदौर के लिए रेफर किया है तीनों की हालत बहुत गंभीर बताई जा रहे हैं।












