Advertisement

जनहित मेडिकल एसोसिएशन ने आदिवासी बस्ती में दीपावली पर बांटी खुशियाँ

जनहित मेडिकल एसोसिएशन ने आदिवासी बस्ती में दीपावली पर बांटी खुशियाँ

कसरावद ।संवाददाता।

कसरावद दीपावली के पावन अवसर पर जनहित मेडिकल एसोसिएशन ने कसरावद के ग्राम बड़गांव ओटा के गरीब आदिवासी बस्ती में मिठाई, वस्त्र और बर्तन वितरित कर इस महापर्व को खास बना दिया। एसोसिएशन के सीईओ विकास पाटीदार ने कहा कि दीपावली का महापर्व हम सबके लिए है। और समाज में जरूरतमंदों के बीच सहयोग के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए। बच्चों और बड़ों के चेहरों पर मुस्कान देखना ही सच्चे सेवा का आनंद है।

इस दौरान, एसोसिएशन की ओर से बच्चों के लिए विशेष रूप से फूलझड़ी और पटाखे वितरित किए गए। बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान ने माहौल को उल्लास और उमंग से भर दिया। इस मानवीय पहल ने दीपावली को बस्ती के लोगों के लिए और भी खास बना दिया, और उन्होंने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।