दिल्ली के नांगलोई से लापता हुई महिला शाहदरा में मिली, परिवार ने ली राहत की सांस
संवाददाता। दिल्ली।
दिल्ली के नांगलोई इलाके के प्रेम नगर 3 से लापता हुई महिला आकांक्षा (उम्र 26 वर्ष) को दिल्ली के शाहदरा में पाया गया है। इस खबर से उनके परिजनों ने राहत की सांस ली। आकांक्षा, जो प्रेम नगर 3 की निवासी हैं, कल सुबह 7 बजे बच्चों के लिए दूध लेने घर से निकली थीं, लेकिन उसके बाद से लापता हो गईं। उनके पति राजेश कुमार चौधरी और अन्य परिजन उन्हें ढूंढने में जुटे हुए थे।

आज सोमवार को शाहदरा में एक रिक्शा चालक की नजर आकांक्षा पर पड़ी। चालक ने तुरंत उन्हें वहीं बैठाए रखा और परिजनों को सूचित किया। आकांक्षा के परिजन रूपेश पांडेय ने बताया कि वह शाहदरा थाने के सामने मिलीं। आकांक्षा की मानसिक स्थिति पूरी तरह ठीक न होने के कारण, उनके परिवार को उनकी सुरक्षा को लेकर अधिक चिंता थी।
परिजनों ने आकांक्षा के लापता होने की सूचना दिल्ली पुलिस को भी दी थी।












