Breaking: मुजफ्फरपुर के अक्तियारपुर में सड़क दुर्घटना, बाइक सवार की मौत
संवाददाता। मुजफ्फरपुर।
मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के अक्तियारपुर में अभी-अभी एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें बाइक सवार व्यक्ति की जान चली गई। मृतक व्यक्ति अक्तियारपुर के पास के ही निवासी बताए जा रहे हैं।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस को सूचना दे दी गई है, और वे मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।












