Advertisement

लोगों की समस्याओं का शीघ्र ही विधिसम्मत निदान सुनिश्चित किया जाएगा : सौरभ जोरवाल

चंपारण की खबर::

– लोगों की समस्याओं का शीघ्र ही विधिसम्मत निदान सुनिश्चित किया जाएगा : सौरभ जोरवाल

जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम में कुल 70 आवेदनों का हुआ निष्पादन

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार, मोतिहारी में जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें जिले भर के विभिन्न प्रखंडों से आए 70 आवेदनकर्ताओं की समस्याओं पर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने सुनवाई की। प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आज जो आवेदन प्राप्त हुए हैं,

उस पर संबंधित पदाधिकारी के स्तर से करवाई कराते हुए शीघ्र ही समस्या का विधिसम्मत निदान सुनिश्चित किया जाएगा ।
आज आपूर्ति, पंचायती राज विभाग, भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग से संबंधित अधिकांश आवेदन प्राप्त हुए जिसके शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ भेज देने का निर्देश डीएम के द्वारा प्रभारी पदाधिकारी जिला जन शिकायत कोषांग को दिया गया। आज के कार्यक्रम में जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता मुकेश कुमार, प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग सह जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिलाधिकारी के विशेष कार्य पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा ने भी जनता दरबार में आए लोगों से मिलकर उनकी शिकायतों का समाधान किया।